समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 
देश/विदेश

लूला ब्राजील में फिर जीते, चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे

लूला 2002 से 2010 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Bharat Paswan

रियो डी जिनेरियो : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा फिर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इस चुनाव परिणाम से लातिन अमेरिका में अमेरिका के बढ़ते प्रभाव की आलोचना करने वालों को राहत मिली है। यदि निर्वाचन अधिकारियों ने लूला की जीत की पुष्टि कर दी, तो वह चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे। उनका अगला कार्यकाल पांच जनवरी, 2027 से शुरू होगा। मतगणना में 100 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ब्राजील के निर्वाचन न्यायालय ने घोषणा की कि जल्द ही 81 वर्ष के होने जा रहे लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो पर करीब 44 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। यह घोषणा ब्राजील के मतदान केंद्रों पर शाम को मची अफरा-तफरी के बाद हुई। मतदान का निर्धारित समय समाप्त होने से ठीक पहले मतदान दो घंटे बढ़ाने का फैसला किया गया था। उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश के इस फैसले के खिलाफ बोल्सोनारो कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT