देश/विदेश

कैंपबेल बे में चार महीने से एलपीजी सिलेंडर संकट

कैंपबेल बे एलपीजी संकट पर सचिव ने दिए निर्देश

Munmun Thakur

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव के. परमासिवम ने आज श्री विजयपुरम में नागरिक आपूर्ति सचिव प्रवेश राजन झा से उनके कक्ष में मुलाकात की और कैंपबेल बे में पिछले चार महीनों से एलपीजी सिलेंडरों की अनुपलब्धता के गंभीर मुद्दे पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान नागरिक आपूर्ति सचिव ने के. परमासिवम की मौजूदगी में तत्काल अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के भारतीय तेल निगम के प्रमुख से संपर्क किया और इस मामले को जल्द से जल्द संबोधित करने का निर्देश दिया। सचिव ने कैंपबेल बे के निवासियों को हो रही असुविधा पर चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT