कर्स्टन डेविस 
देश/विदेश

अमेरिका में कर्स्टन डेविस बनीं नयी साइबर सुरक्षा प्रमुख

शीर्ष साइबर सुरक्षा अधिकारी के रूप में शॉन केर्नक्रॉस की जगह लेंगी।

Bharat Paswan

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने देश की नयी राष्ट्रीय साइबर निदेशक की नियुक्ति की। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर सेवाएं बाधित होने से आम अमेरिकियों का जनजीवन प्रभावित हुआ है और उनमें चिंता बढ़ी है। रक्षा विभाग की मुख्य सूचना अधिकारी कर्स्टन डेविस इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। वह प्रशासन के शीर्ष साइबर सुरक्षा अधिकारी के रूप में शॉन केर्नक्रॉस की जगह लेंगी। अमेरिका में लगातार कई सेवाएं बाधित होने से यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई, कामकाज ठप हुआ, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच सीमित हुई और गोपनीय संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इस स्थिति से निपटने के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा।

SCROLL FOR NEXT