उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग 
देश/विदेश

किम ने ड्रोन तकनीक का तेजी से विस्तार करने का दिया निर्देश

साथ ही विभिन्न हथियारों के परीक्षणों का जायजा भी लिया

Bharat Paswan

सियोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की ड्रोन तकनीक का तेजी से विस्तार करने का आह्वान किया है, साथ ही विभिन्न हथियारों के परीक्षणों का जायजा भी लिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच भारी सैन्य किलेबंदी वाली सीमा पर तनाव है। उन्नत ड्रोन तकनीक हासिल करना किम की प्राथमिकताओं में शामिल है और वह अब उत्तर कोरिया की पारंपरिक सैन्य क्षमता के साथ-साथ परमाणु हथियारों की ताकत भी बढ़ाना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में सहयोग के लिए भेजे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूसी सेना और युद्धक्षेत्र के अनुभवों से ड्रोन युद्ध की महत्वपूर्ण जानकारी और विशेषज्ञता हासिल हुई होगी। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम ने विभिन्न प्रकार के हमलावर और अन्य ड्रोन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में मानवरहित विमानन तकनीक के क्षेत्र में हालिया उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।  

SCROLL FOR NEXT