देश/विदेश

तिरंगे में सजा काशी विश्वनाथ धाम, 36 घंटे में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

दिल्ली : गणतंत्र दिवस के खास मौके पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा विश्वनाथ को तिरंगे के रंगों में श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह के समय दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की करीब 2 किलोमीटर लंबी कतार देखने को मिली।

बीते 36 घंटों के भीतर करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे धाम को तिरंगे के रंगों में सजाया गया है, जहां चारों ओर देशभक्ति की भावना साफ झलक रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शन के लिए पांच द्वारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे भीड़ का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

SCROLL FOR NEXT