देश/विदेश

‘Just Shutup OK, इंग्लिश बोलना सीखो पहले…’, दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ी महिलाएं, देखें VIDEO

It Department

नई दिल्ली : मुंबई लोकल की तरह दिल्ली की जान है दिल्ली मेट्रो। हर दिन लाखों लोग मेट्रो में ट्रेवल करते हैं। ऑफिस आवर्स में मेट्रो में सीट मिलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। खासकर राजीव चौक जैसे मेट्रो स्टेशन पर तो उतरना दुभर हो जाता है। कई बार तो सीट के चक्कर में यात्रीगण आपस में भिड़ भी जाते हैं। सोशल मीडिया पर यात्रियों की लड़ाई के तमाम वीडियो आपको मिल जाएंगे। हमें माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक ऐसा ही वीडियो मिला है, जिसमें दो महिला सीट को लेकर बहसबाजी करती नजर आ रही हैं। किसी यात्री ने दोनों की लड़ाई को कैमरे में कैद कर इंटरनेट पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह वीडियो कब और किस मेट्रो लाइन का है। लेकिन इसे देखकर लोग बोल रहे हैं- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।

जो पहले बैठ गया सीट उसकी…

यह क्लिप 5 नवंबर को X हैंडल @gharkekalesh से पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा – सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में महिलाएं। यह वीडियो लगभग 1 मिनट का है। इसमें दो महिला आपस में बहस करती नजर आ रही है। पहली महिला सीट पर बैठी है। जबकि दूसरी खड़ी हुई है। सीट पर बैठी महिला बोल रही है – अगर आपको बात करने का सेंस नहीं है तो डॉन्ट नीड टू टॉक। इस पर दूसरी महिला बोलती है – ओ हेल्लो… बात करने का मन भी नहीं है मेरा, तुम जैसी औरत से। इस पर पहली महिला कहती है – तुम जैसी से क्या मतलब है… और फिर बोलती है कि पहले इंग्लिश बोलना सीखो। बाकी आगे की कहानी आप नीचे दिए गए वीडियो में देख लीजिए।
यहां देखें दिल्ली मेट्रो का वीडियो

SCROLL FOR NEXT