हमले के बाद क्षतिग्रस्त मकान दिखाता व्यक्ति 
देश/विदेश

जॉर्डन ने सीरिया में सशस्त्र समूहों पर हवाई हमले किए

जॉर्डन की वायुसेना ने कराक शहर स्थित एक ‘ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च’ पर शुक्रवार को हुए हमले के जवाब में किया हवाई हमला

Bharat Paswan

अम्मान : जॉर्डन की वायुसेना ने कराक शहर स्थित एक ‘ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च’ पर शुक्रवार को हुए हमले के जवाब में सीरिया में सशस्त्र समूहों पर हवाई हमले किए। गिरजाघर पर हुए हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जॉर्डन की वायुसेना ने कहा कि इस कार्रवाई में ‘‘इन आतंकवादी समूहों के कई सदस्य मारे गए एवं घायल हुए और उनके कई वाहन नष्ट हो गए।’’ इस सैन्य कार्रवाई से सीरिया में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। सीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने दक्षिणी दरा और सुवैदा प्रांतों में हुए हमलों में मारे गए सात लोगों के शव बरामद किए हैं। सीरिया की सरकार ने कहा कि जॉर्डन की यह कार्रवाई ‘‘बिना किसी पूर्व समन्वय या सूचना के’’ की गई। सीरियाई प्राधिकारी घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं और स्थिति पर चर्चा के लिए जॉर्डन के साथ बातचीत के रास्ते खुले हैं। बाद में, सीरिया के बंदरगाह एवं सीमा शुल्क सामान्य प्राधिकरण ने जॉर्डन के साथ सीरिया की मुख्य सीमा चौकी को बंद करने की घोषणा की। इससे पहले, जॉर्डन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह हुए हमले के सिलसिले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

SCROLL FOR NEXT