जेनसन हुआंग 
देश/विदेश

एनवीडिया के सीईओ पद पर जेनसेन हुआंग की वापसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हुआंग की वापसी की फिर की थी अपील

Bharat Paswan

वाशिंगटन : एनवीडिया के निदेशक मंडल ने सोमवार को सर्वसम्मति से जेनसेन हुआंग को कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर बहाल कर दिया। यह फैसला उस समय आया, जब बोर्ड ने कुछ ही देर पहले पद पर लौटने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इससे कंपनी में उनके भविष्य को लेकर जारी अटकलों को नया मोड़ मिल गया है। हुआंग ने एक महिला के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार की थी। उक्त महिला पर चीनी जासूस होने का संदेह है। इसी विवाद के बाद उन्होंने पद छोड़ा था। बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने बयान में कहा कि बोर्ड का मानना है कि एनवीडिया के नेतृत्व के लिए हुआंग ही सही व्यक्ति हैं और उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों तथा ग्राहकों के हित में है।

SCROLL FOR NEXT