रास अल खैमाह के शासक से चर्चा करते जयशंकर 
देश/विदेश

जयशंकर ने रास अल खैमाह के शासक से की मुलाकात

खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की

Bharat Paswan

अबू धाबी : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खैमाह के शासक और सुप्रीम काउंसिल के सदस्य शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा हुई। जयशंकर बुधवार को भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे थे। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शेख सऊद से मुलाकात करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भारत-यूएई संबंधों को और मजबूत करने तथा क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने के संबंध में शेख सऊद के विचारों के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि बैठक में खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारत और यूएई के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।

SCROLL FOR NEXT