संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते विदेश मंत्री एस. जयशंकर 
देश/विदेश

जयशंकर ने यूएन में सुधार की पैरवी की, पाकिस्तान पर साधा निशाना

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुधारों की जरूरत बताई

Bharat Paswan

संयुक्त राष्ट्र : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुधारों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि दुनिया बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और वैश्विक संस्था को बदलती वास्तविकताओं के अनुरूप ढालना जरूरी है। जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दिए बयान के संदर्भ में आतंकवाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सामान्य बनाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेही से बचाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती। भारत के वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग प्रमुखता से उठी। जयशंकर ने कहा कि 1945 के बाद बनी वैश्विक व्यवस्था अब नई वास्तविकताओं के अनुरूप बदल रही है और इस बदलाव की प्रक्रिया आसान नहीं होगी। मौजूदा वैश्विक अस्थिरता का एक कारण इसी बदलाव से जुड़ी कठिनाइयां हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी को वैश्विक निर्णय प्रक्रिया से बाहर नहीं रखा जा सकता। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार और सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता समेत अधिक प्रतिनिधित्व की मांग करता रहा है।

SCROLL FOR NEXT