देश/विदेश

ISRO रचेगा एक और इतिहास, इस दिन सूर्य के करीब पहुंचेगा आदित्य एल – 1

It Department

नई दिल्ली : इसरो ने साल के पहले दिन इतिहास रचते हुए PSLV-C58/XPoSat सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इस महीने एक और इतिहास रचने वाली है। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य L1 जल्द ही लैगरेंज प्वाइंट (L1) पर पहुंच जाएगा। आदित्य एल 1 को पिछले साल 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। यह भारतीय स्पेस एजेंसी का पहला सूर्य मिशन है। Aditya L1 ने पिछले 120 दिनों में सफलतापूर्वक कई पड़ाव पार कर लिए हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पिछले दिनों IIT बॉम्बे द्वारा आयोजित एक एनुअल प्रोग्राम के दौरान आदित्य एल 1 के लैगरेंज प्वाइंट पर पहुंचने की तारीख बताई थी। आदित्य एल 1 को 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था। 125 दिन लंबे सफर को पूरा करने के बाद यह 6 जनवरी 2024 को शाम 4 बजे L1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा।

क्या है L1?

बता दें लैगरेंज प्वाइंट (L1) अंतरिक्ष में मौजूद एक ऐसा प्वाइंट है, जहां धरती और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण न्यूट्रलाइज हो जाता है। इस प्वाइंट पर कोई ग्रहण नहीं लगता है, जिसकी वजह से सूर्य के वातावरण में होने वाले बदलाव पर निरंतर नजर रखी जा सकेगी। इसरो चीफ ने बताया कि आदित्य एल 1 में लगे सभी 6 पेलोड्स सही तरीके से काम कर रहे हैं और अच्छा डेटा भेज रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT