सेना के जवान तैनात 
देश/विदेश

ईरान पर नए हवाई हमले की तैयारी में इजराइल

अमेरिका से इजराइल ने मांगा समर्थन, ट्रंप का जल्दीबाजी से इनकार

Bharat Paswan

तेल अवीव/वाशिंगटन : इजराइल ईरान पर नए हवाई हमले की तैयारी कर रहा है और अमेरिका का समर्थन चाहता है। ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के अनुसार, कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वरिष्ठ मंत्रियों से कहा कि एक और सैन्य अभियान अपरिहार्य है। इजराइल को आशंका है कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन क्षमता बढ़ा ली है। एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, हमले की योजनाओं पर इजराइल और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अधिकारियों में चर्चा हो चुकी है। हालांकि, तारीख तय नहीं है। नेतन्याहू चार से सात दिन के अभियान के पक्ष में हैं। विपक्ष का आरोप है कि वह राजनीतिक लाभ के लिए संघर्ष लंबा खींचना चाहते हैं। नेतन्याहू ने आरोप खारिज किया है।

ट्रंप ने जल्दबाजी से किया इनकार :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए हमले पर सावधानी बरती है। एक्सियोस से उन्होंने कहा कि वह फैसले में जल्दबाजी नहीं कर रहे। रॉयटर्स को संकेत दिया कि सैन्य कार्रवाई पर चर्चा 2027 की शुरुआत के बाद हो सकती है।

SCROLL FOR NEXT