मुजतबा खामेनेई 
देश/विदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर ने जारी किया संदेश, पिता के खून का लूंगा बदला

पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार जारी किया संदेश

Bharat Paswan

तेहरान : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘मैं अपने बेगुनाह पिता के खून का बदला जरूर लूंगा,यह ही हमारे देश की भी इच्छा है।’ मुजतबा ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए लाखों लोगों का आभार जताया और अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की भारी मौजूदगी ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया और यह एक ऐतिहासिक पल था। मोजतबा खामेनेई ने कहा कि हम शहीद नेता और इन दोनों युद्धों में शहीद हुए सभी लोगों के खून का बदला उन अपराधी और कलंकित हत्यारों से लेने की शपथ लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशोध केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया भर के स्वतंत्र लोग भी इस मिशन का हिस्सा बनेंगे। संदेश में कहा गया कि हम रहें या न रहें, यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा और दुनिया का हर स्वतंत्र व्यक्ति इस मिशन में अपनी भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद 8 मार्च को मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया। उस हमले में मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए थे और उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। नियुक्ति के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।

SCROLL FOR NEXT