गीत प्रस्तुत करती ईरानी कलाकार 
देश/विदेश

बिना हिजाब गाने पर ईरानी गायिका को 74 कोड़े की सजा

गायिका परस्तू अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के चार सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए।

Bharat Paswan

तेहरान : ईरान में बिना हिजाब पहने ऑनलाइन प्रस्तुति देने के मामले में गायिका परस्तू अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के चार सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। गायिका के वकील मुस्तफा नीली ने ईरानी अखबार ‘एतेमाद’ को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, सजा क़ोम शहर में दी गई। मामला दिसंबर 2024 का है, जब अहमदी ने एक ऐतिहासिक कारवां सराय में पुरुष संगीतकारों के साथ बिना सिर ढके गाना गाते हुए अपना वीडियो ऑनलाइन साझा किया था। ईरानी अधिकारियों ने इसे सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ बताते हुए अश्लील और अनैतिक सामग्री के निर्माण एवं प्रसार का दोषी ठहराया था। कोड़े मारने के अलावा गायिका और चार अन्य लोगों पर दो साल तक विदेश यात्रा करने और पेशेवर कला गतिविधियों में हिस्सा लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यह मामला 2022 में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिजाब विरोधी आंदोलन के बीच ईरान में महिलाओं और कलाकारों पर जारी कार्रवाई को दर्शाता है।

SCROLL FOR NEXT