ईरानी विमान 
देश/विदेश

ईरान की चेतावनी, उड़ानों पर रोक से क्षेत्रीय सेवाएं होंगी प्रभावित

अमेरिकी प्रतिबंधों के अनुरूप ईरानी विमानन कंपनियों की उड़ानें रोक दी गई हैं

Bharat Paswan

तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने चेतावनी दी है कि ईरानी विमान सेवाओं या हवाई अड्डों पर प्रतिबंध लगाने से पूरे क्षेत्र की उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मोखबर ने ‘एक्स’ पर कहा कि ईरान ऐसी स्थिति स्वीकार नहीं करेगा, जिसमें उसकी विमानन कंपनियों को उड़ान भरने या हवाई अड्डों की सुविधाओं के इस्तेमाल से रोका जाए, जबकि अन्य देशों की सेवाएं सामान्य रहें। उन्होंने कहा, क्षेत्र में उड़ानें या तो सभी के लिए खुली होंगी या किसी के लिए नहीं। यह बयान ईरानी विमानन पर बढ़ती पाबंदियों के बीच आया है। अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इराक के नजफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ईरान से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी अमेरिकी प्रतिबंधों के अनुरूप ईरानी विमानन कंपनियों की उड़ानें रोक दी हैं। मोखबर ने यह नहीं बताया कि प्रतिबंध जारी रहने पर ईरान क्या कदम उठाएगा।

SCROLL FOR NEXT