ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के 26 वर्षीय युवक गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 
देश/विदेश

लंदन में भारतीय मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या, 7 हिरासत में, 6 रिहा

लंदन में भारतीय मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी, पुलिस ने 7 संदिग्धों से पूछताछ के बाद 6 को छोड़ा, एक आरोपी जमानत पर रिहा होकर निगरानी में

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के 26 वर्षीय युवक गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन जांच के बाद छह लोगों को रिहा कर दिया गया। वहीं, एक संदिग्ध को जमानत पर छोड़ा गया है, उससे आगे भी पूछताछ की जाएगी।

रात करीब 12.30 बजे हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, गुरभेज सिंह पर रात करीब 12:30 बजे हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT