भारतीय युद्धपोत 
देश/विदेश

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना

Bharat Paswan

कोलंबो : भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण दस्ता दो युद्धपोतों और तटरक्षक बल के एक पोत के साथ सोमवार को तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है। यह यात्रा लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा है। इसके तहत दस्ता श्रीलंका के बाद सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया और मालदीव की राजधानी माले भी जाएगा। इसके बाद यह कोच्चि स्थित अपने आधार बंदरगाह पर लौटेगा।

यह प्रशिक्षण दस्ता भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशों की नौसेनाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों को समुद्र में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस दस्ते की कमान प्रथम प्रशिक्षण दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी और आईएनएस तीर के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन तिजो के. जोसेफ के हाथों में है। भारतीय मिशन ने बताया कि श्रीलंका नौसेना के पांच प्रशिक्षु अधिकारी भी इस लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT