हमले का सीसीटीवी फुटेज व घायल युवक 
देश/विदेश

पेरू में लूटपाट के दौरान भारतीय युवक को मारी गोली

जीप से जॉर्ज शावेज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने के दौरान घटी घटना

Bharat Paswan

लीमा : पेरू की राजधानी लीमा में हवाई अड्डे जाते समय हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय युवक विजय पगरानी (29) पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कोस्टा वर्दे इलाके में हुई इस घटना के दौरान उसके साथ मौजूद पेरू की नागरिक मारी मिरांडा एस्पिनोजा (35) भी घायल हो गईं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दोनों जीप से जॉर्ज शावेज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे। तभी नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर गोलीबारी की और कपड़ों, गहनों से भरा सामान व बटुए लूटकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें बदमाश एक सफेद सूटकेस लूटकर अपनी गाड़ी में रखते दिख रहे हैं। दोनों घायलों को सैन मिगुएल के एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। कल्लाओ पुलिस प्रमुख ओल्गर एस्पिनोजा ने कहा कि यह सामान्य लूटपाट का मामला नहीं है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT