राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात करते दिेनेश त्रिवेदी 
देश/विदेश

भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति से की मुलाकात

भारत-बांग्लादेश के गहरे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की

Bharat Paswan

ढाका : भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को बांग्लादेश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत-बांग्लादेश के गहरे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद आलमगीर के साथ त्रिवेदी की यह पहली मुलाकात थी। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, त्रिवेदी ने बंगभवन में राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बांग्लादेश की जनता की सेवा में राष्ट्रपति के सफल कार्यकाल की कामना की। दोनों पक्षों ने साझा इतिहास, करीबी सांस्कृतिक संबंधों और मजबूत जन-से-जन संपर्क से बने भारत-बांग्लादेश के गहरे रिश्तों को रेखांकित किया। बाद में त्रिवेदी ने नौवहन, रेलवे तथा सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री शेख रबीउल आलम से भी मुलाकात की। बैठक में राज्य मंत्री हबीबुर राशिद भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों ने रेलवे, नौवहन, संपर्क और द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आर्थिक सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण बताया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब शेख हसीना को भारत में राजनीतिक शरण दिए जाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के बीच द्विपक्षीय संवाद को फिर मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

SCROLL FOR NEXT