प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात करते जनरल धीरज सेठ 
देश/विदेश

भारतीय सेना प्रमुख जनरल सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की

Bharat Paswan

काठमांडू : भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े मुद्दों और दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय हित और सैन्य संबंधों को और मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मंगलवार को काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। जनरल सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर पहुंचे सेठ को सोमवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की। भारतीय दूतावास ने कहा कि सेना प्रमुख की नेपाल यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद रक्षा संबंधों को और मजबूत करती है।

SCROLL FOR NEXT