ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक करते प्रधानमंत्री मोदी 
देश/विदेश

ईरान के साथ व्यापार का दायरा बढ़ाएगा भारत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की मुलाकात

बिश्केक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात कर द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और उसमें विविधता लाने पर जोर दिया। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर कहा कि भारत आने वाले समय में ईरान के साथ व्यापार का दायरा बढ़ाना और उसे विविध बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत ईरान के साथ लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों का भारत समर्थन करता रहेगा। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ा है। मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और फार्मास्यूटिकल्स समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की संभावना है। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी आने वाले समय में और मजबूत किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT