विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल 
देश/विदेश

बांग्लादेश से सकारात्मक और रचनात्मक संबंध चाहता है भारत : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सवालों के जवाब में यह बात कही

Bharat Paswan

नयी दिल्ली : भारत ने मंगलवार को कहा कि वह बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य की ओर बढ़ने वाले संबंध चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सवालों के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश उन सात देशों में शामिल है, जो भारतीय वायुसेना की बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित होगा।

बांग्लादेश वायुसेना की भागीदारी से क्या दोनों देशों के संबंधों में सुधार का संकेत मिलता है, इस सवाल पर जायसवाल ने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य की ओर बढ़ने वाले संबंध चाहते हैं।’’

SCROLL FOR NEXT