विदेश मंत्री एस. जयशंकर अजरबैजान के विदेश मंत्री जेयहुन बैरामोव से मुलाकात करते 
देश/विदेश

भारत-अजरबैजान में व्यापार, ऊर्जा और संपर्क बढ़ाने पर सहमति

जयशंकर ने अपने समकक्ष जेयहुन बैरामोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Bharat Paswan

बाकू : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से बाकू में शुक्रवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने अपने समकक्ष जेयहुन बैरामोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, पर्यटन और संपर्क के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। जयशंकर ने बातचीत को बेहद सार्थक बताया। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) में बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। दोनों पक्षों ने तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग गहरा करने तथा दोनों देशों के बीच दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की। जयशंकर ने ईरान में संघर्ष के दौरान भारतीय नागरिकों, खासकर छात्रों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए अजरबैजान के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच अगस्त में हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए स्थायी शांति की उम्मीद जताई। जयशंकर ने अजरबैजान के विदेश मंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया।

SCROLL FOR NEXT