भाषण देते डोनाल्ड ट्रंप 
देश/विदेश

रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी वयस्क को देंगे 5,000 डॉलर : ट्रंप

ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है

Bharat Paswan

फीनिक्स (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक असाधारण चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है तो हर अमेरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे। ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है। ट्रंप ने डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन में कहा कि अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे। इसे ट्रंप डिविडेंड कहा जाएगा। उन्होंने इस भुगतान की तुलना कंपनियों द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले लाभांश से की और इसे अमेरिका की आर्थिक ताकत और सफलता से जोड़ा। हालांकि, इस प्रस्ताव पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, हर वयस्क को 5,000 डॉलर देने पर सरकार को एक हजार अरब डॉलर से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप की घोषणा के करीब एक घंटे बाद इसके कुछ हिस्सों को स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने संकेत दिया कि यह राशि अमीरों को नहीं दी जाएगी और संभवतः इसे अमेरिका द्वारा वसूले गए टैरिफ राजस्व से वित्तपोषित किया जा सकता है।

SCROLL FOR NEXT