स्ट्रेट ऑफ होर्मुज 
देश/विदेश

हमला हुआ तो 10 गुना जोरदार जवाब देगा ईरान

ट्रंप ने कहा होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में, पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनाव

Bharat Paswan

तेहरान : पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान की सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेकारची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो उसका जवाब पहले से 10 गुना अधिक कड़ा होगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर किसी नए हमले की स्थिति में पांच गुना अधिक ताकत से जवाब देने की धमकी दी थी। ईरानी संसद के अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका से युद्ध समाप्त करने के ईरान के प्रस्ताव पर स्पष्ट फैसला लेने को कहा है। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दो विशाल तेल टैंकर भीषण विस्फोट के बाद आग की चपेट में आ गए। ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने भी खाड़ी में एक टैंकर पर हमले और चालक दल के सदस्यों के घायल होने की जानकारी दी है।

ईरान के साथ समझौते की जरूरत नहीं : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब अमेरिका के नियंत्रण में है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ समझौते का दौर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास ईरान का धन और उसका जलडमरूमध्य है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास ईरान के सैकड़ों अरब डॉलर भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को डेमोक्रेटिक पार्टी शासित शहरों और राज्यों में कथित भ्रष्टाचार तथा अपराध पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी।

SCROLL FOR NEXT