देश/विदेश

मैं केरल में मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं : थरूर

का मानना है कि आदर्श रूप से मुख्यमंत्री का चुनाव निर्वाचित विधायकों में से ही किया जाना चाहिए।

Bishakhaa Tiwari

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनावों से पहले गुरुवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार नहीं हैं क्योंकि वे यह चुनाव नहीं लड़ रहे। उनका मानना है कि आदर्श रूप से मुख्यमंत्री का चुनाव निर्वाचित विधायकों में से ही किया जाना चाहिए।

थरूर ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चूंकि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे इसलिए उन्हें किसी एक खास विधानसभा क्षेत्र की चिंता करने की जरूरत नहीं है और राज्य चुनावों में उनकी भूमिका ‘मिली-जुली’ है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए ‘राज्य के कोने-कोने में’ जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। थरूर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उस हालिया सलाह का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन के नेताओं से प्रतीकात्मक स्वरूप में ‘एक लय-ताल के साथ काम करने’ को कहा था।

भारत करे प. एशिया संकट पर शांति की अपील

थरूर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भारत सरकार के सतर्कतापूर्ण रुख अपनाने की इच्छा को समझते हैं और उन्होंने उम्मीद जतायी कि सरकार दोनों पक्षों से युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने की सार्वजनिक अपील कर सकती है। थरूर ने यह भी कहा कि सरकार को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु पर तुरंत सार्वजनिक संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी और वैसा ही कदम उठाना चाहिए था जैसा उसने 2024 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन के बाद उठाया था। 

SCROLL FOR NEXT