हूती विद्रोहियों का समूह कतारबद्ध 
देश/विदेश

बाब-अल-मंदेब पर हूतियों का कब्जा

लाल सागर में बढ़ा संकट

Bharat Paswan

यमन : ईरान समर्थित हूती बलों ने शुक्रवार को यमन के पूरे लाल सागर तट और तीन रणनीतिक द्वीपों पर कब्जा कर लिया। एक सप्ताह से जारी तेज सैन्य अभियान के बाद हूतियों ने बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर भी अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया है। यह जलमार्ग यूरोप और एशिया के बीच समुद्री व्यापार का अहम रास्ता है और लाल सागर होते हुए स्वेज नहर तक पहुंचता है। यमन की सऊदी समर्थित सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, हूतियों ने मयून द्वीप, ग्रेटर हनीश और लेसर हनीश पर कब्जा कर लिया है। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी तट पर सरकार के नियंत्रण वाला पूरा इलाका अब हूतियों के कब्जे में चला गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हूती लड़ाके बाब-अल-मंदेब के तट पर तैनात हैं और सैन्य वाहनों से गश्त कर रहे हैं।

सऊदी तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

मयून द्वीप पर कब्जा हूतियों की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करता है। इससे वे सऊदी अरब के तेल टैंकरों को निशाना बनाने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के बाद सऊदी अरब अपने तेल निर्यात के लिए लाल सागर मार्ग पर अधिक निर्भर हो गया है। ईरानी सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहम्मद मुखबर ने हूतियों को उनकी ‘बड़ी जीत’ पर बधाई दी। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि बाब-अल-मंदेब से समुद्री आवाजाही सभी कंपनियों के लिए सुरक्षित है, लेकिन सऊदी जहाजों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

SCROLL FOR NEXT