हमले के बाद इमारत से उठता धुंआ 
देश/विदेश

रियाद के वित्तीय जिले और तेल रिफाइनरी पर हमले का हूतियों का दावा

ड्रोन ने किंग अब्दुल्ला वित्तीय जिले की एक इमारत को निशाना बनाया

Bharat Paswan

दुबई : ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के वित्तीय जिले और एक तेल रिफाइनरी पर हमले का दावा किया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के अनुसार, हूतियों के एक ड्रोन ने मंगलवार को किंग अब्दुल्ला वित्तीय जिले की एक इमारत को निशाना बनाया था। वहीं, बुधवार को पूर्वी क्षेत्र की रास तनूरा रिफाइनरी की ओर भेजे गए चार ड्रोन मार गिराए गए। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने हमलों की जिम्मेदारी ली, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सूडान में ड्रोन हमले, 19 की मौत

सूडान के दक्षिण-पूर्वी ब्लू नाइल प्रांत की राजधानी दमाजिन में हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए। मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। मानवाधिकार संगठन इमरजेंसी लॉयर्स ने इन हमलों के लिए अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया है।

गाजा में परिवार के चार सदस्यों की मौत

गाजा सिटी के शाती शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं, जॉर्डन की अदालत ने अम्मान में एक सुरक्षा अधिकारी की हत्या के दोषी व्यक्ति को मृत्युदंड सुनाया है।

SCROLL FOR NEXT