दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा 
देश/विदेश

यूरोपीय संघ के शांतिरक्षकों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

नियमित सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Bharat Paswan

साराजेवो (बोस्निया-हर्जेगोविना) : बोस्निया के उत्तरी इलाके में यूरोपीय संघ के शांतिरक्षकों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शांतिरक्षकों ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर इटली का सीएच-47 चिनूक था। यह ब्रचको शहर के आसपास नियमित सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यूरोपीय संघ की शांति सेना (ईयूएफओआर) ने बताया कि घायल कर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ईयूएफओआर ने कहा कि दुर्घटना की 'व्यापक और विस्तृत' जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़ी और जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT