मलबे के बीच से गुजरती महिला 
देश/विदेश

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में भीषण बवंडर का कहर

मेनाशा, ग्रैंड शूट, एप्पलटन और डोटी आइलैंड में तेज तूफान के कारण बड़े पैमाने पर हुआ नुकसान

Bharat Paswan

वॉशिंगटन : अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के पश्चिमी फॉक्स सिटीज़ क्षेत्र में आए शक्तिशाली बवंडर (टॉरनेडो) ने व्यापक तबाही मचाई। राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, मेनाशा, ग्रैंड शूट, एप्पलटन और डोटी आइलैंड में तेज तूफान के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि मेनाशा में कम से कम ईएफ-2 श्रेणी का बवंडर आया, जिसमें हवा की रफ्तार 111 से 135 मील प्रति घंटा (लगभग 179 से 217 किमी प्रति घंटा) दर्ज की गई। व्यापक नुकसान को देखते हुए मेनाशा के मेयर ऑस्टिन हैमंड ने शहर में स्थानीय आपदा घोषित कर दी है। बवंडर ने लेक विन्नेबागो के उत्तरी हिस्से को प्रभावित किया। एप्पलटन के लिए जारी टॉरनेडो चेतावनी दोपहर 12:45 बजे समाप्त कर दी गई, क्योंकि तूफान कमजोर पड़ गया था और उसके आगे बवंडर बनने की संभावना नहीं रही। इस दौरान 2 इंच तक के ओलों की भी पुष्टि हुई है।

SCROLL FOR NEXT