शेख हसीना 
देश/विदेश

हसीना के पास मौत की सजा से बचने का विकल्प नहीं : बांग्लादेश

नया पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज जारी करने की संभावना खारिज

Bharat Paswan

ढाका : बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पास मौत की सजा का सामना करने के अलावा कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को उन्हें नया पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज जारी करने की संभावना खारिज कर दी। हसीना के वकीलों ने लंदन स्थित एक कानूनी संस्था के जरिए नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग से पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया है। हसीना अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रही हैं। उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने आरोपों को खारिज किया है।

SCROLL FOR NEXT