गोल्डी बराड़ 
देश/विदेश

कनाडा की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में गोल्डी बराड़

गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 2,50,000 कनाडाई डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश

Bharat Paswan

ओटावा : कनाडा के विन्निपेग में 2023 में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक कथित सदस्य की हत्या के मामले में पुलिस ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 32 वर्षीय बराड़ हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोपों में वांछित है। पुलिस के अनुसार उस पर कनाडा में कई तरह के अपराधों में ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाने का भी संदेह है। इसके अलावा कनाडा की पुलिस सेवाओं के साथ मिलकर काम करने वाले एक निजी गैर-लाभकारी जन सुरक्षा संगठन ‘बीओएलओ प्रोग्राम’ ने जारी देश के 25 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में भी बराड़ को पहले स्थान पर रखा है। पुलिस ने कनाडा या अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 2,50,000 कनाडाई डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की है।

SCROLL FOR NEXT