देश/विदेश

असम के गोलपाड़ा में 4.1 तीव्रता का भूकंप

किसी नुकसान की खबर नहीं

गुवाहाटी: असम के गोलपाड़ा जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट 22 सेकंड (IST) पर आया। NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 25.974 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 90.941 डिग्री पूर्वी देशांतर पर गोलपारा क्षेत्र में था। इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर थी। NCS ने इस घटना को समीक्षा के बाद दर्ज किया है। भूकंप का असर गोलपारा के अलावा असम के कुछ अन्य हिस्सों में भी महसूस किया गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, गुवाहाटी और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ लोगों ने एहतियात के तौर पर घरों और कार्यालयों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अपेक्षाकृत कम होने के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को गंभीर क्षति की सूचना नहीं है। स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

81 किलोमीटर WSW दूर था गुवाहाटी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से करीब 81 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम (WSW) दिशा में स्थित था। असम और पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में हल्के झटकों के बाद भी प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर निगरानी बनाए रखती हैं।

SCROLL FOR NEXT