देश/विदेश

केन्या के एक स्कूल में अचानक लंगड़ाकर गिरने लगीं लड़कियां, रहस्यमयी …

It Department

केन्या : दुनियाभर में तमाम ऐसी बीमारियां जिनके बारे में सुनकर डॉक्टर्स भी हैरान रह जाते हैं। खासकर जब भी कोई महामारी आती है, तो इसके बारे में सही जानकारी जुटा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। केन्य के एक स्कूल में ऐसा ही हुआ। यहां अचानक एक साथ कई लड़कियों के साथ अजीब वाक्या हुआ। काकामेगा काउंटी में हाई स्कूल की 95 छात्राओं के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो …

कथित महामारी की जानकारी मिलते ही बच्चियों का परिवार चिंता में पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन लड़कियों के पैर अचानक सुन्न और गतिहीन हो गए। वायरल पोस्ट को एक्स (X) पर (@_PrinceCarlton_) नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- केन्या के सेंट थेरेसा एरेगी गर्ल्स हाई स्कूल की बड़ी संख्या में छात्राओं को एक अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कथित तौर पर इनमें से अधिकांश लड़कियों के पैरों में लकवा हो गया है, जिससे वे चलने में असमर्थ हैं। 22 सेकंड के वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़कियां लगड़ाकर और लड़खड़ाकर चल रही हैं।

नहीं पता चल पाया है कारण!

5 अक्टूबर को सामने आए इस वीडियो को देखकर सब हैरान रह गए हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 800 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। खबरों की माने तो इस अज्ञात बीमारी का कारण समझने के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन और स्टूल के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है। लेकिन अभी तक इसका सही कारण पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

SCROLL FOR NEXT