चावल लेने के लिए खड़े कतारबद्ध लोग 
देश/विदेश

बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों को 30 टका किलो मिलेगा चावल

Bharat Paswan

ढाका : बांग्लादेश सरकार ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कपड़ा उद्योग के मजदूरों को राहत देने के लिए शुक्रवार को रियायती चावल योजना शुरू की। इसके तहत मजदूरों को 30 टका प्रति किलोग्राम की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक मजदूर को महीने में अधिकतम 10 किलो चावल खरीदने की अनुमति होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए मजदूरों को फैक्टरी का पहचान पत्र दिखाना और रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होगा। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, इसका उद्देश्य मजदूरों के खाद्य खर्च को कम करना है। गौरतलब है कि कपड़ा मजदूर मौजूदा 12,500 टका मासिक न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 30,000 टका करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने एक नवंबर को नया वेतन ढांचा तय करने के लिए न्यूनतम वेतन बोर्ड का गठन किया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों के कारण शुक्रवार को 200 से अधिक कारखानों में उत्पादन ठप रहा। बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात का प्रमुख आधार है।

SCROLL FOR NEXT