अटलांटा : अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोटो खिंचवाने से यूरोपीय प्रतिनिधियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को प्रस्तावित सामूहिक फोटो सेशन रद्द करना पड़ा। पोलैंड के उप प्रधानमंत्री सिकोरस्की ने कहा कि वह अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो लावरोव के साथ तस्वीर नहीं खिंचवाना चाहते। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने कहा कि रूस के साथ सामान्य संबंध जैसी कोई स्थिति नहीं है। बैठक में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने रूस पर यूक्रेन में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने साढ़े चार साल पहले यूक्रेन पर व्यापक हमला शुरू किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह युद्ध नहीं जीत रहे हैं। इस बीच, रुबियो ने कहा कि दुनिया इस समय गंभीर आर्थिक और भू-राजनीतिक संकटों का सामना कर रही है।