पूर्व प्रिंस एंड्रयू 
देश/विदेश

रॉयल लॉज छोड़ने पर पूर्व प्रिंस एंड्रयू को मिले 4 लाख डॉलर

जेफ्री एपस्टीन से उनके संबंधों को लेकर उठे विवाद के बाद उन्हें यह आवास छोड़ना पड़ा था

Bharat Paswan

लंदन : ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को विंडसर स्थित अपने लंबे समय के आवास रॉयल लॉज का पट्टा समय से पहले छोड़ने पर 3.02 लाख पाउंड (करीब चार लाख डॉलर) का मुआवजा मिला है। यौन अपराधों में दोषी ठहराए गए जेफ्री एपस्टीन से उनके संबंधों को लेकर उठे विवाद के बाद उन्हें यह आवास छोड़ना पड़ा था। क्राउन एस्टेट ने शुक्रवार को मुआवजे की राशि की घोषणा करते हुए बताया कि एंड्रयू ने 30 कमरों वाले रॉयल लॉज को पूरी तरह खाली कर दिया है। यह आलीशान आवास लंदन के पश्चिम में विंडसर कैसल के पास स्थित है। क्राउन एस्टेट के मुताबिक, एंड्रयू ने 75 साल के पट्टे की अवधि पूरी होने से काफी पहले संपत्ति छोड़ दी। इस कारण वह मुआवजे के हकदार थे। मुआवजे की राशि को संपत्ति की स्थिति के कारण एंड्रयू पर बकाया 18 लाख पाउंड में समायोजित किया गया। इसके बाद उन्होंने क्राउन एस्टेट को करीब 15 लाख पाउंड का भुगतान किया।

SCROLL FOR NEXT