देश/विदेश

पूर्व जस्टिस मदन लोकुर संरा आंतरिक न्याय परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 12 नवंबर 2028 तक होगा।
न्यायमूर्ति लोकुर को भेजे पत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि सुप्रीम कोर्च के सेवानिवृत्त न्यायाधीश परिषद का नेतृत्व करेंगे, जिसमें अन्य प्रतिष्ठित न्यायविद भी शामिल होंगे। 19 दिसंबर को भेजे गए पत्र में कहा गया, 'मुझे आपको तत्काल प्रभाव से आंतरिक न्याय परिषद के सदस्य के रूप में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है, जिसका कार्यकाल 12 नवंबर 2028 को समाप्त होगा।' न्यायमूर्ति लोकुर (71) को 4 जून 2012 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर वह 30 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त हो गए थे।

SCROLL FOR NEXT