देश/विदेश

ISRO के पूर्व प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बेंगलुरु में हुआ निधन

बेंगलुरु - इसरो के पूर्व अध्यक्ष कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में अपने बेंगलुरु स्थित घर पर सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रविवार को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रखा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्पेस साइंटिस्ट के तौर पर दी सेवाएं

कस्तूरीरंगन इसरो के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले अध्यक्ष रहे। उन्होंने 10 साल तक इसरो के चेयरमैन के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, कस्तूरीरंगन ने सरकारी नीतियों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. कस्तूरीरंगन ने 27 अगस्त, 2003 को अपनी सेवानिवृत्ति से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग में सचिव के रूप में 9 साल से अधिक समय तक कार्य किया।

SCROLL FOR NEXT