आरोपी सह पायलट हम्माम अल-हम्मामी (फाइल फोटो 
देश/विदेश

फ्लाईदुबई घटना : आतंकी हमले की कोशिश में ओमानी सह-पायलट ने पायलट पर कुल्हाड़ी से किया वार

कट्टरपंथी विचारों के कारण ओमान एयर ने ड्यूटी से हटाया, जांच जारी

Bharat Paswan

न्यूयॉर्क : इस सप्ताह दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में सह-पायलट ने बुधवार को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर हमला कर विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। यूएई के अभियोजक जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने शनिवार को कहा कि शुरुआती जांच में सह-पायलट द्वारा “आतंकी हमले” की कोशिश सामने आई है। हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उसने विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कथित कोशिश भी की थी। ओमान में अल-हम्मामी को उसके कथित कट्टरपंथी वैचारिक विचारों को लेकर पहले उड़ान भरने से रोक दिया गया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अल-हम्मामी ने कॉकपिट में क्रैश एक्स से कप्तान मच्छार पर हमला किया। घायल कप्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया।

दो रिजर्व पायलटों ने विमान को हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा

बाद में दो रिजर्व पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा। अल-हम्मामी को वहीं हिरासत में लिया गया। यूएई इस मामले की जांच कर रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना का संबंध किसी “आतंकी गतिविधि या उद्देश्य” से था या नहीं।

2024 में कट्टरपंथी सोच के कारण ओमान एअर ने हटाया

रिपोर्टों के अनुसार, 29 वर्षीय ओमानी नागरिक हम्माम अल-हम्मामी का जन्म यूएई में ओमानी पिता और सीरियाई मां के यहां हुआ था। उसने ब्रिटेन की बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। यूनिवर्सिटी ने कहा कि उसने वहां पायलट प्रशिक्षण नहीं लिया था। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि ओमान एयर ने 2024 में अल- हमामी को उड़ान से हटा दिया था। उसके कट्टरपंथी इस्लामिक वेबसाइट्स देखने की जानकारी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया था। हालांकि, बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई। वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था।

SCROLL FOR NEXT