बारिश के कारण पानी से भरी सड़क से गुजरते वाहन 
देश/विदेश

टोक्यो के पास मूसलाधार बारिश से बाढ़, चार लोगों की मौत

ट्रेन, हवाई सेवाएं रही बंद

टोक्यो : टोक्यो के पूर्वी इलाकों में रातभर हुई रिकॉर्ड बारिश से व्यापक बाढ़ आ गई। सड़कों और दर्जनों घरों में पानी भर गया, हजारों लोग फंस गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने शुक्रवार सुबह बारिश कम होने के बाद चिबा प्रांत के एक दर्जन से अधिक नगरपालिकाओं में भारी बारिश को लेकर जारी सबसे गंभीर चेतावनी को कम कर दिया। हालांकि, एजेंसी ने दिन में फिर से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रांत में 80 से अधिक घरों में पानी भर गया, जबकि करीब 2.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। बाढ़ के कारण शुक्रवार सुबह करीब 23 हजार घरों की बिजली गुल रही। इससे पहले यह संख्या 68 हजार तक पहुंच गई थी। टोक्यो के नारिता हवाई अड्डे पर भी हजारों यात्री फंस गए। क्षेत्र से बाहर जाने वाली ट्रेन सेवाएं बंद रहीं। चिबा प्रांत सरकार के भवन में भी सैकड़ों लोगों ने रातभर शरण ली।

SCROLL FOR NEXT