इंग्लैंड स्थित रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) फेयरफोर्ड बेस समीप तैनात पुलिस 
देश/विदेश

आरएएफ फेयरफोर्ड के पास पांच गिरफ्तार

आतंकवादी गतिविधि की तैयारी और विस्फोटक संबंधी कानून के तहत किया गया गिरफ्तार

Bharat Paswan

लंदन : ब्रिटेन की आतंकवाद रोधी पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) फेयरफोर्ड बेस के पास हुई घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस मामले में पांच लोगों को आतंकवादी गतिविधि की तैयारी और विस्फोटक संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब 12:45 बजे तीन संदिग्ध वाहनों के फेयरफोर्ड बेस की ओर जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सशस्त्र अधिकारियों ने ग्लॉस्टरशायर के व्हेलफोर्ड इलाके में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आतंकवाद रोधी पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी विकी इवांस ने कहा कि जांच शुरुआती चरण में है और सभी आरोपी हिरासत में हैं। वाहनों के आसपास 400 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। ब्रिटिश सेना की विस्फोटक निष्क्रियता इकाई वाहनों की जांच कर रही है। एहतियातन करीब 85 घरों को खाली कराया गया है।ग्लॉस्टरशायर पुलिस ने घटना को ‘‘बड़ी घटना’’ घोषित करते हुए लोगों से अटकलों से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।

SCROLL FOR NEXT