एफ-16वी लड़ाकू विमान 
देश/विदेश

ताइवान पहुंचे पहले दो एफ-16वी लड़ाकू विमान

राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने इसे देश की वायु रक्षा क्षमता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

Bharat Paswan

ताइतुंग (ताइवान) : अमेरिका से खरीदे गए 66 नए एफ-16वी ब्लॉक-70 लड़ाकू विमानों में से पहले दो विमान शुक्रवार को ताइवान पहुंच गए। कई महीनों की देरी के बाद हुई यह आपूर्ति ऐसे समय हुई है, जब ताइवान को चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच अपनी वायु रक्षा मजबूत करनी है। दोनों विमान हवाई और गुआम के रास्ते ताइवान पहुंचे और दोपहर करीब 12 बजे ताइतुंग के चिहहांग एयर बेस पर उतरे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने इसे देश की वायु रक्षा क्षमता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और अमेरिकी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने कहा कि जल्द ही कुछ और एफ-16वी विमान ताइवान पहुंचेंगे। अमेरिका ने 2019 में लॉकहीड मार्टिन से करीब आठ अरब डॉलर में इन विमानों की बिक्री को मंजूरी दी थी। इससे ताइवान के एफ-16 बेड़े की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। हालांकि, सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं समेत कई कारणों से आपूर्ति में देरी हुई।

SCROLL FOR NEXT