देश/विदेश

बिजली के खंभे में आग, जांबाज ओसी की बहादुरी से टली दुर्घटना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की जमकर तारिफ

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : खिदिरपुर के सेंट थॉमस स्कूल के पास मंगलवार को एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। यह घटना शाम लगभग पांच बजे हुई, जब विद्यासागर सेतु के ट्रैफिक गार्ड के ओसी प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय ट्रैफिक नियंत्रित करने में व्यस्त थे । आग लगने की सूचना मिलते ही प्रसेनजीत ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और बिना दमकल का इंतजार किए घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रसेनजीत ने साहसिक कदम उठाते हुए अपनी गाड़ी आग के पास खड़ी की और गाड़ी की छत पर चढ़कर अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग को नियंत्रित किया। उनके इस त्वरित और निडर प्रयास से बड़ी दुर्घटना टल गई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसेनजीत की इस साहसिक कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, एक बड़े आपदा को टालने के लिए हमारे साहसी इंस्पेक्टर प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हर समाज को ऐसे नायकों पर गर्व होना चाहिए। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की तत्परता और निडरता समाज की सुरक्षा में कितनी महत्वपूर्ण होती है। प्रसेनजीत की बहादुरी ने न केवल आग को काबू में किया, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की।

SCROLL FOR NEXT