फाइटर जेट क्रैश होने के बाद घटनास्थल से उठता धुंआ 
देश/विदेश

एथेंस में फाइटर जेट वार्षिक हवाई प्रदर्शनी के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

ट्विन-सीट फैंटम एफ-4 फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां मौजूद लोगों के घायल होने की सूचना नहीं

Bharat Paswan

एथेंस : यूनान की राजधानी एथेंस में आयोजित वार्षिक हवाई प्रदर्शनी के दौरान हजारों दर्शकों के सामने शनिवार को यूनानी वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्विन-सीट फैंटम एफ-4 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां मौजूद लोगों के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली। यूनानी वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट बाहर निकल पाया था या नहीं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरने के बाद उसमें आग लगी और उसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा पानी का छिड़काव करते देखा गया। यह घटना टनाग्रा वायुसेना अड्डे पर आयोजित सालाना हवाई प्रदर्शनी ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुई।

SCROLL FOR NEXT