मनजीत सिंह बेदी 
देश/विदेश

धोखाधड़ी के वांछित आरोपियों में शामिल भारत से प्रत्यर्पित

अमेरिका की सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं के सर्वाधिक वांछित आरोपियों में शामिल मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाया गया

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिका की सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं के सर्वाधिक वांछित आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति को भारत से प्रत्यर्पित किया गया है। अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी चार्ल्स नील फ्लॉयड ने बताया कि पिछले महीने भारत में गिरफ्तार किए गए मनजीत सिंह बेदी को बुधवार रात अमेरिका वापस लाया गया। बेदी को शुक्रवार को वाशिंगटन की ‘वेस्टर्न डिस्ट्रिक कोर्ट’ में पेश किया जाएगा। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा, “मनजीत सिंह बेदी की गिरफ्तारी और उसे वापस लाया जाना एफबीआई के ऐतिहासिक ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स’ कार्यक्रम की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” बेदी की वाशिंगटन के टैकोमा शहर में ‘एशियन ग्रोसरी स्टोर’ नाम से किराने की एक छोटी दुकान थी। आरोप है कि वह पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (एसएनएपी) के लाभार्थियों को उनके इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर (ईबीटी) कार्ड के जरिये खाद्य पदार्थ बेचता था।

SCROLL FOR NEXT