विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल की इमारत 
देश/विदेश

अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास स्थित मकान में हुआ।

Bharat Paswan

काबुल : अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार को एक स्कूल के पास हुए भीषण विस्फोट में कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गये। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट सुबह करीब 10 बजे प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास स्थित मकान में हुआ। कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक मौलवी सामी-उल-हक ने बताया कि मकान खनन कार्य से जुड़े लोगों का था। वहां डायनामाइट रखा गया था। हालांकि, उन्होंने विस्फोट के कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं दी। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फरीद देहकान ने भी विस्फोट में छात्रों के मारे जाने और घायल होने की पुष्टि की। घटना की जांच के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।अफगानिस्तान में स्कूलों पर हमले और विस्फोट की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। नवंबर 2022 में समांगन प्रांत के एक धार्मिक स्कूल में धमाके से 17 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, सितंबर 2022 में काबुल के काज एजुकेशन सेंटर पर आत्मघाती हमले में 54 लोग मारे गये थे। इनमें ज्यादातर छात्राएं थीं।

SCROLL FOR NEXT