नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को स्मृति चिन्ह देते न्यूजीलैंड नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल गैरीन गोल्डिंग 
देश/विदेश

भारत-न्यूजीलैंड नौसैनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने सोमवार को न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा शुरू की।

Bharat Paswan

ऑकलैंड : नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने सोमवार को न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा शुरू की। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और परिचालन संबंधों को मजबूत करना है। ऑकलैंड के डेवोनपोर्ट नौसैनिक अड्डे पर न्यूजीलैंड नौसेना ने एडमिरल स्वामीनाथन का पारंपरिक माओरी पोव्हिरी स्वागत किया। इसके बाद उन्हें ‘होम ऑफ द नेवी’ एचएमएनजेडएस फिलोमेल में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वामीनाथन ने न्यूजीलैंड नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल गैरीन गोल्डिंग के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने वर्ष 2027 में पहली द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास आयोजित करने और समुद्री सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहतर बनाने पर विचार किया। दोनों नौसेनाओं के बीच ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया गया। भारतीय नौसेना ने कहा कि यह यात्रा क्षेत्र में समुद्री साझेदारी मजबूत करने और परिचालन सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सरकार की ‘महासागर’ पहल के अनुरूप है।

SCROLL FOR NEXT