फिल्म का दृश्य 
देश/विदेश

ऑस्कर के लिए नेपाली फिल्म ‘एलीफेंट्स इन द फॉग' को मिली एंट्री

फिल्म सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेगी

Bharat Paswan

काठमांडू : नेपाली फिल्म ‘एलीफेंट्स इन द फॉग’ (तिनिहरु) को 2027 में होने वाले 99वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) में नेपाल की प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म चयन समिति (नेपाल) को विचार के लिए गौथली सहित दो फिल्में मिली थीं। हालांकि, समिति ने घोषणा की कि अविनाश विक्रम शाह द्वारा निर्देशित ‘एलीफेंट्स इन द फॉग’ 2027 के ऑस्कर में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेगी। समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोनों फिल्मों के तकनीकी पक्ष, कहानी, किरदारों के भावनात्मक चित्रण, कलात्मक प्रस्तुति और फिल्म की समग्र गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन करने के बाद प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नेपाल का प्रतिनिधित्व करने के वास्ते ‘एलीफेंट्स इन द फॉग’ को चुना गया। फिल्म सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भी फिल्म को 2027 के ऑस्कर में नेपाल की प्रविष्टि के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।

SCROLL FOR NEXT