तलाशी अभियान चलाता बचाव दल 
देश/विदेश

लापता हुई एयर एम्बुलेंस का ‘मलबा क्षेत्र' मिला

बर्मुडा से बोस्टन जाते समय अटलांटिक महासागर के ऊपर लापता हो गया था एअर एम्बुलेंस

Bharat Paswan

न्यूयॉर्क : अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि खोज अभियान में मैसाचुसेट्स के नानटुकेट तट के पास समुद्र में एक ‘‘मलबा क्षेत्र’’ मिला है और यह मलबा उस एयर एम्बुलेंस का है, जिसमें छह लोग सवार थे और जो शनिवार को बर्मुडा से बोस्टन जाते समय अटलांटिक महासागर के ऊपर लापता हो गई थी। तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान के अनुसार, विमान में कनाडा के चार नागरिक और बर्मुडा के दो लोग सवार थे। खोज अभियान जारी रहने के दौरान उनके निकटतम परिजनों को सूचना दे दी गई है। तटरक्षक बल ने बताया कि उसका एक गश्ती जहाज रातभर और रविवार तक समुद्र में खोज जारी रखेगा। हवाई यातायात नियंत्रण से मिली बातचीत की रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि विमान में बिजली संबंधी समस्या आ गई थी और शनिवार तड़के उसके लापता होने से कुछ समय पहले उसके सामने एक तूफान आ गया था।

SCROLL FOR NEXT